MetroGo

पहली बार Delhi Metro इस्तेमाल करने वालों के लिए पूरी गाइड

मुनेन्द्र सिंह • •
पहली बार Delhi Metro इस्तेमाल करने वालों के लिए पूरी गाइड

अगर आप पहली बार Delhi Metro इस्तेमाल कर रहे हैं, तो शुरुआत में यह थोड़ा confusing लग सकता है। कई अलग-अलग lines, interchange stations, अलग directions और कुछ trains जो आखिरी स्टेशन तक नहीं जातीं।

लेकिन एक बार system समझ आ जाए, तो Delhi Metro काफी आसान और predictable हो जाती है।

यह गाइड आपको पूरी चीज़ आसान तरीके से समझाती है।

1. सबसे पहले Route समझें

स्टेशन पहुँचने से पहले ये चीजें जरूर check करें:

  • कुल travel time
  • Interchange stations
  • Fare
  • First और last train timing

Train की direction कभी guess न करें। हमेशा train display पर लिखा terminal station check करें।

उदाहरण के लिए, Yellow Line की trains कभी Huda City Centre की तरफ जाती हैं और कभी Samaypur Badli की तरफ। Platform एक ही हो सकता है, लेकिन direction अलग होती है।

2. Token या Smart Card?

अगर आप एक-दो बार travel कर रहे हैं, तो token या QR ticket ठीक है।

लेकिन अगर आप regular travel करेंगे, तो smart card बेहतर रहेगा।

क्यों?

  • Entry और exit जल्दी होता है
  • थोड़ा fare benefit मिलता है
  • Token queue में खड़े रहने की जरूरत नहीं पड़ती

अगर आप हफ्ते में 2 से ज्यादा बार Metro इस्तेमाल करते हैं, तो smart card लेना practical रहेगा।

3. Interchange Stations कैसे समझें

कुछ stations जैसे:

काफी बड़े होते हैं। यहाँ interchange करने में 4 से 8 मिनट तक लग सकते हैं, depending on walking distance.

हमेशा इन चीजों को follow करें:

  • Line color
  • Direction boards
  • Platform number

सिर्फ भीड़ देखकर मत चलिए। कई बार लोग दूसरी दिशा में जा रहे होते हैं।

4. First और Last Train का ध्यान रखें

Delhi Metro 24x7 नहीं चलती।

कुछ last trains:

  • बीच में terminate हो जाती हैं
  • आखिरी स्टेशन तक नहीं जातीं
  • जल्दी reverse हो जाती हैं

इसलिए हमेशा अपने source station से सही direction की first और last train timing पहले check करें।

5. Peak Hours में क्या Expect करें

अगर possible हो, तो इन timings में travel avoid करें:

  • सुबह 8 से 10 बजे
  • शाम 6 से 8 बजे

Blue Line और Yellow Line पर crowd काफी ज्यादा होता है।

Delhi Metro काफी efficient system है, लेकिन smooth journey के लिए पहले route, direction और timing समझना जरूरी है।

अपनी यात्रा तुरंत plan करने के लिए MetroGo Route Finder इस्तेमाल करें।

मुनेन्द्र सिंह

मुनेन्द्र सिंह के बारे में

मुनेन्द्र सिंह दिल्ली विश्वविद्यालय से B.Sc. (Hons.) Physics graduate हैं। वे full-time blogger, web developer और digital systems architect के रूप में काम करते हैं। MetroGo में वे DMRC, RRTS और अन्य urban rail networks के लिए intelligent metro routing और transit data systems तैयार और maintain करते हैं।