MetroGo

MetroGo पर हिंदी रूट पेज और मेरठ से दिल्ली गाइड अब लाइव हैं

अब MetroGo पर मेट्रो और RRTS यात्रा हिंदी में प्लान करना आसान है। हिंदी रूट पेज और मेरठ से दिल्ली गाइड अब लाइव हैं।

MetroGo पर अब दिल्ली NCR की मेट्रो और RRTS यात्राओं के लिए हिंदी रूट पेज उपलब्ध हैं। अब आप हिंदी में किराया, कुल समय, लाइन बदलने की जानकारी, स्टेशन लिस्ट, पहली और आखिरी ट्रेन, और उपलब्ध रूट विकल्प देख सकते हैं।

हमने मेरठ से दिल्ली यात्रा के लिए एक अलग गाइड भी जोड़ी है। यह गाइड NaMo Bharat RRTS और दिल्ली मेट्रो से यात्रा करने वाले लोगों को New Delhi, Sarai Kale Khan / Nizamuddin, Anand Vihar और IGI Airport जैसे उपयोगी गंतव्यों की तुलना करने में मदद करती है।

काम के लिंक:

यह अपडेट MetroGo को रोज़ यात्रा करने वाले commuters, students, exam centre जाने वाले users और Delhi NCR में intercity travel करने वाले लोगों के लिए ज़्यादा आसान बनाने की दिशा में एक और कदम है।

मुनेन्द्र सिंह

मुनेन्द्र सिंह के बारे में

मुनेन्द्र सिंह दिल्ली विश्वविद्यालय से B.Sc. (Hons.) Physics graduate हैं। वे full-time blogger, web developer और digital systems architect के रूप में काम करते हैं। MetroGo में वे DMRC, RRTS और अन्य urban rail networks के लिए intelligent metro routing और transit data systems तैयार और maintain करते हैं।